Saturday, July 27, 2024

2018 में कितने सही साबित हुए थे एग्जिट पोल? जानिए हर पहलू विस्तार से

Date:

Madhya Pradesh Exit Poll:

 आज यानी 30 नवंबर, गुरुवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के एग्जिट पोल सामने आने बाकी हैं। इन पांचों राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले News24 पर सटीक अनुमान (News24 Today’s Chanakya State Analysis) देखने को मिलेंगे। फिलहाल, तेलंगाना में आखिरी चरणों के साथ वोटिंग जारी है, जिसके होते ही एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। चुनाव के बाद से ही सभी राजनीतिक दलों की नजरें रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। इस बार किस पार्टी के हित में एग्जिट पोल रहेगा, ये देखना दिलचस्प होगा। जबकि, मध्य प्रदेश में पिछले आंकड़ों के हिसाब से साल 2018 में हुए विधानसभा के एग्जिट पोल कितने सटीक रहे? आइए इसके बारे में जानते हैं।

कैसे थे साल 2018 में एग्जिट पोल के नतीजे?

मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव 2018 के एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस और भाजपा पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। उस दौरान इसका अनुमान लगाना आसान और साफ नहीं था कि मध्य प्रदेश में कौन आने के लिए तैयार है। हालांकि, छत्तीसगढ़ में ज्यादातर सर्वों ने बीजेपी की वापसी का अनुमान जता था। जबकि, राजस्थान में एग्जिट पोल के आंकड़े तत्कालीन वसुंधरा सरकार के सत्ता की ओर जाते ज्यादा नजर आए थे। तेलंगाना में टीआरएस की वापसी और मिजोरम में कांग्रेस पार्टी की लौटती दिखाई गई थी।

क्या था 2018 में मध्य प्रदेश का एग्जिट पोल?

2018 में मध्य प्रदेश का एग्जिट पोल कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर के साथ रहा था। कई न्यूज टीवी चैनलों ने विधानसभा चुनावों से पहले रिजल्ट का अनुमान लगाया था। इस दौरान टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने कांग्रेस को 89, भाजपा 126 और अन्य को 15 सीटों का अनुमान लगाया था। वहीं, न्यूज 24-पेस मीडिया ने कांग्रेस को 115 सीटें, भाजपा 103 सीटें और अन्य को 10 सीटें का एग्जिट पोल किया था। जबकि, एबीपी-सीएसडीएस द्वारा कांग्रेस को 126 सीटें और भाजपा को 94 सीटें दी गईं थी। न्यूज नेशन ने कांग्रेस को 105-109 सीटें, भाजपा 108-112 सीटें और अन्य को 11-15 सीटों का अनुमान जताया था।

READ ALSO:Airtel का नया रिचार्ज प्लान दे रहा है Jio को टक्कर! Free Netflix समेत शानदार बेनिफिट्स शामिल

विधानसभा के नतीजों में साफ हुईं एग्जिट पोल की तस्वीर

मध्य प्रदेश विधानसभा 2018 में हुए चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आए जिसमें कुछ एग्जिट पोल के अनुमान सही नहीं रहे। नतीजे आने पर भाजपा को बड़ा झटका लगा और उसके नाम सिर्फ 109 सीटें हो सकीं। जबकि, कांग्रेस ने सत्ता में कदम रखा और विपक्षी पार्टी को हराकर अपने नाम 114 सीटें कब्जा किया। वहीं, 7 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की जिनके साथ गठबंधन कर कांग्रेस ने सरकार बनाई।

Madhya Pradesh Exit Poll

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पानीपत में देर रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश:3 दिन का अलर्ट

Panipat Rain Update हरियाणा में सावन के महीने में मौसम...

श्री दरबार साहिब से आज का हुकमनामा

Today Hukamnama सलोकु मः ३ ॥वाहु वाहु आपि अखाइदा गुर...