PM मोदी और अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, पुलिस अधिकारियों से FIR से लेकर फोरेंसिक जांच के बारे में पूछा

PM मोदी और अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, पुलिस अधिकारियों से FIR से लेकर फोरेंसिक जांच के बारे में पूछा

PM Modi And Shah Chandigarh Visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे हैं। वह पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) में हाल ही में लागू किए गए 3 नए क्रिमिनल लॉ भारतीय दंड संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की समीक्षा कर रहे हैं। चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने […]

PM Modi And Shah Chandigarh Visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे हैं। वह पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) में हाल ही में लागू किए गए 3 नए क्रिमिनल लॉ भारतीय दंड संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की समीक्षा कर रहे हैं।

चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने PM मोदी, अमित शाह और पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को एग्जीबिशन दिखाया। SSP सभी को पुलिस की वर्किंग के बारे में समझा रही हैं। PM को केस दर्ज होने से लेकर जांच और आरोपियों को कैसे जेल में रखा जाता है, उसके बारे में बताया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने PM को बताया कि चंडीगढ़ में नए कानूनों के मुताबिक 900 FIR दर्ज हुई हैं। 4 केसों में फैसला भी हो चुका है। सभी थाने कम्प्यूटराइज्ड हो चुके हैं। पुलिस के पास नई टेक्नोलॉजी आ गई है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। लोगों को न्याय के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।

उधर, PM के आने से पहले सेक्टर-23 में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ नगर निगम के लिए फंड की घोषणा करने के लिए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक लुबाना, प्रदेश महासचिव कपिल चोपड़ा व अन्य को हिरासत में ले लिया।

PM को पुलिस ऑफिसर मामलों को सुलझाकर दिखा रहे हैं। इसके लिए पूरा सेटअप तैयार किया गया है। PM के सामने हत्या का सीन प्रदर्शित किया गया। कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने के बाद पुलिस का अगला कदम क्या होता है। सबूत व तथ्यों को जुटाने से लेकर तथ्यों को किस तरह प्रयोग किया जाता है, फोरेंसिक टीम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कैसे होगा, इसके बारे में बताया जा रहा है।

केस समझाने के लिए कोर्ट भी बनाई गई है, जिसमें मुकदमा चलने से लेकर आरोपियों को सजा दिलाने की प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है।
अमित शाह सोमवार रात को ही चंडीगढ़ पहुंच गए थे। पहले उनका चंडीगढ़ स्थित राजभवन में रुकने का प्रोग्राम था। आखिरी समय में प्रोग्राम बदल दिया गया। इसके बाद अमित शाह पंचकूला स्थित PWD रेस्ट हाउस में ठहरे।

PM Modi And Shah Chandigarh Visit