हरियाणा में डिवाइडर से उछलकर कैश वैन से टकराई कार , 2 की मौत, पुलिस जवान समेत 4 घायल

हरियाणा में डिवाइडर से उछलकर कैश वैन से टकराई कार , 2 की मौत, पुलिस जवान समेत 4 घायल

Haryana Cash Van Car Accident हरियाणा के हिसार में गुरुवार को डिवाइडर से उछलकर कार कैश वैन से टकरा गई। इसमें कैश वैन के ड्राइवर और गनमैन की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान ड्राइवर संदीप निवासी गांव बहू जमालपुर और […]

Haryana Cash Van Car Accident

हरियाणा के हिसार में गुरुवार को डिवाइडर से उछलकर कार कैश वैन से टकरा गई। इसमें कैश वैन के ड्राइवर और गनमैन की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान ड्राइवर संदीप निवासी गांव बहू जमालपुर और रिटायर्ड फौजी प्रेम निवासी गांव भगवतीपुर ​​​​​​(रोहतक)​ के रूप में हुई है। ​​​​​​संदीप माता-पिता का इकलौता बेटा था।

घायलों में कैशियर रोहित निवासी गांव खरखड़ा, कैशियर गोपाल निवासी बहू अकबरपुर और गनमैन जगमंदर निवासी गांव सिंहपुरा शामिल हैं। इसके साथ डस्टर गाड़ी चला रहा हरियाणा पुलिस का जवान अनिल निवासी मिर्चपुर भी घायल हुआ है। जिसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल जगमंदर ने बताया कि वह अपने 5 साथियों के साथ रोहतक से हिसार सेंट्रल बैंक आए थे। यहां से कैश लेकर वापस रोहतक जा रहे थे। दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे आर्मी कैंट के गेट नंबर 4 के दूसरी तरफ से डस्टर गाड़ी डिवाइडर से उछलकर उनकी गाड़ी से टकरा गई।

Read Also : हरियाणा में डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत , प्राइवेट पार्ट में फंसा नवजात

हादसा इतना जोरदार था कि कैश वैन में मौजूद 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से 2 की मौत हो गई है। मृतक संदीप कैश वैन चल रहा था। वह अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था।

घायल कैशियर रोहित ने बताया कि कैश वैन में वह पिछली सीट पर बैठा हुआ था। वह अपने फोन में व्यस्त था। इस दौरान अचानक धक्का लगा और चोट लगने से वह बेहोश हो गया। रोहित ने बताया कि वह हिसार से 67 लाख रुपए कैश लेकर जा रहे थे। उसके बाद हांसी शहर से कैश लेना था। ये कैश रोहतक में जमा करवाना था। मृतक प्रेम गनमैन के तौर पर जॉब कर रहे थे। उनके 2 बच्चे हैं। घायल जगमंदर के 2 दांत टूटे हैं। आंख के पास चोट आई है।

Haryana Cash Van Car Accident