पानी के गलत बिल माफ होंगे , BJP-कांग्रेस एकसाथ चुनाव लड़ रही : केजरीवाल

पानी के गलत बिल माफ होंगे , BJP-कांग्रेस एकसाथ चुनाव लड़ रही : केजरीवाल

AAP Convenor Arvind Kejriwal दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- दिल्ली में पानी के गलत बिल को माफ कर दिया जाएगा। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और कांग्रेस पर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- कांग्रेस […]

AAP Convenor Arvind Kejriwal

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- दिल्ली में पानी के गलत बिल को माफ कर दिया जाएगा।

केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और कांग्रेस पर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- कांग्रेस और भाजपा को औपचारिक रूप से ऐलान कर देना चाहिए के वे दिल्ली में एकसाथ चुनाव लड़ रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा- ये लोग केवल गालियां देकर चुनाव जीतना चाहते हैं। AAP कह रही है कि 10 साल में हमने जो काम किए हैं, उनके दम पर हमें वोट दो।

वहीं, भाजपा कह रही है कि हमने 10 साल में केजरीवाल को इतनी गालियां दी। आने वाले 5 साल में और अच्छी-अच्छी गालियां देंगे। अब जनता को तय करना है कि गालियों के नाम पर वोट देना है या काम के लिए वोट देना है।

Read Also : किसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट कमेटी की दूसरी मीटिंग रद्द

दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। इस मीहने या अगले महीने चुनाव हो सकते हैं। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें AAP ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं।

AAP Convenor Arvind Kejriwal