पंजाब में नगर निगम चुनावों की घोषणा:9 से नॉमिनेशन, 21 दिसंबर को वोटिंग
Municipal Elections Schedule पंजाब में नगर निगम चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने चंडीगढ़ के पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर इनका ऐलान किया। उन्होंने बताया कि पंजाब के 5 जिलों में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। इनमें अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा और पटियाला शामिल […]
Municipal Elections Schedule
पंजाब में नगर निगम चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने चंडीगढ़ के पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर इनका ऐलान किया। उन्होंने बताया कि पंजाब के 5 जिलों में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं।
इनमें अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा और पटियाला शामिल हैं। इनमें 9 दिसंबर यानी कल से नॉमिनेशन शुरू हो जाएंगे। नामांकन की प्रक्रिया 13 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद 14 दिसंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। वहीं, 21 दिसंबर को वोटिंग होगी। उसी दिन शाम को चुनावों का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
चुनाव आयोग ने इस बार चुनावों की प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए हैं। चुनाव आयुक्त के अनुसार, इस बार निकाय चुनाव EVM से होंगे। साथ ही वोटिंग भी 1 घंटे पहले शुरू हो जाएगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने बताया कि आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार चुनाव EVM से होना है, इसलिए मशीनों को तैयार किया जाना है। आयोग ने लेटेस्ट मशीनें खरीदी हैं। चुनाव आयुक्त ने बताया कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट आज से शुरू होगा। वोटर सूचियां रिवीजन के लिए भेज दी गई हैं। 7 दिसंबर को लेटेस्ट प्रकाशन हो चुका है।
चुनाव आयुक्त ने कहा कि अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा और पटियाला में निगम चुनाव हो रहे हैं। इन 5 शहरों में 37 लाख 32 हजार वोटर हैं। इनमें 19.50 लाख मेल, और 17 लाख फीमेल वोटर्स हैं। पोलिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। पहले वोटिंग 8 से 4 बजे तक होती थी, लेकिन इस बार 1 घंटा अधिक रखा गया है।
Read Also ; अमृतसर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी:सहकार भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में लिया हिस्सा
चुनाव के बाद नगर निगम में 381 सदस्य चुने जाएंगे। वहीं, म्यूनिसिपल काउंसिलों में 598 सदस्य चुने जाएंगे। लॉ एंड ऑर्डर के लिए भी पूरी तैयारी की जा रही है। सिंगल पोलिंग स्टेशन पर 3 पर्सन होंगे। अगर 2 पोलिंग स्टेशन हैं तो 2 अधिकारी वहां तैनात किए जाएंगे।
आयुक्त ने बताया है कि चुनावों के दौरान आर्म्स एंड एम्युनेशन के लिए हिदायत कर दी गई है कि अब से लेकर चुनाव प्रोसेस होने तक आर्म्स लेकर चलना मना होगा। ये आदेश भेज दिए गए हैं। DC कार्यालयों को आदेश दिया गया है कि हथियार जमा करवाने का निर्णय अपने स्तर पर लें।
Municipal Elections Schedule