पंजाब में 350 आंगनबाड़ी केंद्र होंगे अपग्रेड:मिलेगी अति आधुनिक सुविधाएं

पंजाब में 350 आंगनबाड़ी केंद्र होंगे अपग्रेड:मिलेगी अति आधुनिक सुविधाएं

Punjab Government Anganwadi Centre पंजाब सरकार ने 350 आंगनबाड़ी केंद्रों को अपग्रेड करने का काम शुरू किया है। यह प्रोजेक्ट 31 जनवरी 2025 तक पूरा हो जाएगा। अपग्रेड किए गए केंद्रों में लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जाएंगी। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने […]

Punjab Government Anganwadi Centre

पंजाब सरकार ने 350 आंगनबाड़ी केंद्रों को अपग्रेड करने का काम शुरू किया है। यह प्रोजेक्ट 31 जनवरी 2025 तक पूरा हो जाएगा। अपग्रेड किए गए केंद्रों में लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा ) के तहत 1000 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण करना है। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र को 12 लाख रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। इन केंद्रों में बच्चों और माताओं के लिए सही फ्लोरिंग, पेंटिंग, प्लंबिंग, बिजली और लकड़ी का काम करवाया जाएगा।

Read Also : कोहरे और ठंड के कारण हरियाणा के सरकारी-निजी स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा, ITI का समय बदला

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि निर्माण कार्य मनरेगा योजना के तहत ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। 53 आंगनवाड़ी केंद्र का काम पहले ही पूरे हो चुका हैं, जिससे पंजाब में उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है। आंगनवाड़ी सेवाओं को मजबूत करने के लिए इन परियोजनाओं के महत्व को बताते हुए मंत्री ने कहा कि यह पहल बच्चों और माताओं के लिए पोषण और देखभाल केंद्रों के बुनियादी ढांचे में सुधार कर उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करेगी।

इससे पहले पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में चल रहे प्ले स्कूलों के लिए गाइड लाइन तैयार की है। पॉलिसी के मुताबिक 16 मानक तय किए गए हैं। जिसका सभी को पालन करना होगा। वहीं, बिना रजिस्ट्रेशन प्ले सेंटर नहीं चल पाएंगे।

Punjab Government Anganwadi Centre