पंजाब के मंत्री की अमेरिका यात्रा पर केंद्र ने लगाई रोक, विदेश मंत्रालय ने नहीं दी मंजूरी

पंजाब के मंत्री की अमेरिका यात्रा पर केंद्र ने लगाई रोक, विदेश मंत्रालय ने नहीं दी मंजूरी

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां को विदेश मंत्रालय ने अमेरिका यात्रा की मंजूरी देने से इनकार कर दिया। खुडि्डयां को अधिकारियों के साथ 29 मार्च से 6 अप्रैल तक अमेरिका के विस्कॉन्सिन स्थित ABS ग्लोबल की लैब का दौरा करना था।

यहां उन्हें पंजाब के डेयरी किसानों के लिए होल्स्टीन फ्रीजियन (HF) नस्ल की गायों के लिए सेक्स्ड सीमन प्राप्त करने के लिए समझौता करना था। यात्रा का पूरा खर्च पंजाब पशुधन विकास बोर्ड की तरफ से होना था। उन्होंने मार्च के पहले हफ्ते में यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था। हालांकि विदेश मंत्रालय ने यात्रा की मंजूरी देने से मना कर दिया।

पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया- "पंजाब सरकार ABS ग्लोबल के साथ HF नस्ल की गायों के लिए सेक्स्ड सीमेन प्राप्त करने के लिए बातचीत कर रही थी। अधिकतर डेयरी किसान गिर या साहीवाल नस्लों की तुलना में HF गायों को प्राथमिकता देते हैं, क्योंकि ये प्रति दिन 81 लीटर तक दूध देती हैं।

30 लाख गायों के लिए कृत्रिम गर्भाधान का उपयोग किया जाता है, लेकिन सेक्स्ड सीमन केवल 1.5-1.75 लाख गायों के लिए ही उपलब्ध है। डेयरी विकास में आगे बढ़ने का तरीका है कि हर साल कम से कम 5 लाख सेक्स्ड सीमन प्राप्त किए जाएं ताकि अधिक संख्या में गायें पैदा हों। ABS ग्लोबल, पंजाब में एक लैब स्थापित करने के लिए बातचीत कर रहा था। हम इस समझौते को औपचारिक रूप देना चाहते थे, लेकिन अब इसमें देरी होगी।"

download (4)

यह पहली बार नहीं है जब पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के किसी मंत्री को राजनीतिक मंजूरी नहीं दी गई है। इससे पहले, 2023 में मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपनी पेरिस यात्रा के लिए अनुमति नहीं मिली थी। भगवंत मान ओलिंपिक के उद्घाटन समारोह में भाग लेने की इच्छा जताई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें इसकी परमिशन नहीं दी। सरकार के अनुसार, यह यात्रा राज्य के विकास से संबंधित नहीं थी, इसलिए इसे अस्वीकार कर दिया गया।

Read Also : सीएम मान बजट सत्र के दौरान राज्यपाल से कर रहे हैं मुलाकात

साल 2022 में पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा को जर्मनी और बेल्जियम की यात्रा पर जाना था, जहां उन्हें सौर ऊर्जा और अक्षय ऊर्जा से जुड़े विभिन्न समझौतों पर चर्चा करनी थी। हालांकि, केंद्र सरकार ने यह कहते हुए यात्रा की परमिशन देने से इनकार कर दिया कि यह आवश्यक नहीं है।

Advertisement

Latest

ईद-उल-फितर के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं: डिप्टी कमिश्नर
हरियाणा में सरसों की फसल उगाने वाले किसानों के लिए कुरुक्षेत्र और रेवाड़ी में बड़ी ऑयल मिल प्रोजेक्ट की मिलेगी सौगात: नायब सिंह सैनी
ओलंपियाड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे: स्पीकर संधवान
युद्ध नशे के विरुद्ध: जालंधर देहाती पुलिस और सिविल प्रशासन ने पंचायत गली में कब्जा करने वाली नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
भूमिगत जल की समस्या से निपटने के लिए वैश्विक विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श: पंजाब और कैलिफोर्निया मिलकर समाधान निकालने के लिए प्रयासरत