हरियाणा में 10 में से 6 जजपा पार्टी के विधायक हो चुके हैं बागी

Date:

JJP MLA Is Losing Party

जननायक जनता पार्टी JJP इन दिनों बुरे दौर से गुजर रही है। हरियाणा में BJP-JJP गठबंधन टूटने के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है। वहीं, अब लोकसभा चुनाव में पार्टी के 10 में से 6 विधायक कांग्रेस और भाजपा के लिए प्रचार कर रहे हैं। मगर अधिकतर विधायक भाजपा के लिए प्रचार कर रहे हैं। 6 विधायकों में 2 विधायक नारनौंद से रामकुमार गौतम और बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग हिसार में भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला के लिए वोट मांग रहे हैं। वहीं जजपा के 2 विधायक कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं, इनमें गुहला के विधायक ईश्वर सिंह और शाहबाद के विधायक रामकरण काला शामिल हैं। जजपा के सभी 6 विधायक अपनी ही पार्टी को लोकसभा चुनाव में हराने का काम कर रहे हैं।

जजपा के विधायक दुष्यंत चौटाला की कार्यप्रणाली और पार्टी में मान-सम्मान न मिलने से नाराज हैं। इन विधायकों का कहना है कि पार्टी बड़े फैसले लेते समय उनको विश्वास में नहीं लेती। दुष्यंत चौटाला जजपा के कोटे में मिले मंत्री पद पर अकेले ही काबिज हो गए। सबसे पहले बागी होने की शुरुआत नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम ने की थी। इसके बाद धीरे-धीरे एक के बाद एक विधायक बागी हो गए। रामकुमार गौतम ने हरियाणा विधानसभा में दुष्यंत चौटाला पर सत्ता में रहकर मलाई खाने का आरोप लगाया था। वहीं, बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग दुष्यंत द्वारा उनके क्षेत्र की अनदेखी, फोन न उठाने और पार्टी की मीटिंग में ना बुलाने के आरोप लगाते रहे हैं। इसी तरह टोहाना के विधायक देवेंद्र बबली भी दुष्यंत के खिलाफ झंडा उठाए हुए हैं।​​​​​​​
जजपा के विधायक बागी होने के बाद भी पार्टी नहीं छोड़ रहे इसका कारण एक तिहाई विधायकों का साथ ना होना। नियमानुसार अगर किसी पार्टी से लड़ा विधायक पार्टी छोड़कर दूसरे दल में जाना चाहता है तो कम से कम एक तिहाई विधायकों का समर्थन होना चाहिए। जजपा के 10 विधायकों में 6 बागी हैं और 4 विधायक अब भी जजपा के साथ हैं। अगर 7 विधायक एकजुट होते तो वह पार्टी को छोड़ सकते थे इससे उनकी विधायकी को कोई खतरा नहीं होता।

जानिए कौन जजपा के साथ और जजपा से नाराज जजपा के साथ – उकलाना विधानसभा अनूप धानक – बाढड़ा विधानसभा नैना चौटाला – उचाना विधानसभा दुष्यंत चौटाला – जुलाना विधानसभा से अमरजीत ढांडा

READ ALSO : जालंधर में कांग्रेस MLA परगट सिंह ने अकाली दल को दी नसीहत

जजपा से बागी
– बरवाला विधानसभा जोगीराम सिहाग
– नारनौंद विधानसभा रामकुमार गौतम
– टोहाना विधानसभा देवेंद्र बबली
– नरवाना विधानसभा रामनिवास सुरजाखेड़ा
– गुहला विधानसभा ईश्वर सिंह
– शाहबाद विधानसभा से रामकरण काला

JJP MLA Is Losing Party

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related